• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

प्रबंधन विभाग में "भारतीय न्याय संहिता का कॉर्पोरेट जगत में महत्व" पर सेमिनार का आयोजन।

Published on: 14 May 2026

*प्रबंधन विभाग में "भारतीय न्याय संहिता का कॉर्पोरेट जगत में महत्व" पर सेमिनार का आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के प्रबंधन विभाग द्वारा “नव भारतीय संहिता और कॉर्पोरेट जगत में उसका महत्व” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कुसुम यादव, सहायक प्रोफेसर, विधि विभाग से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितु बजाज द्वारा मुख्य वक्ता के स्वागत एवं परिचय के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रबंधन विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुशांत यादव को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्य वक्ता डॉ. कुसुम यादव ने अपने संबोधन में भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कॉर्पोरेट जगत में इसके प्रावधानों की प्रासंगिकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नई संहिताएँ भारतीय न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सरल एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में कानून की भूमिका, साइबर अपराध, कॉर्पोरेट धोखाधड़ी, अनुबंध संबंधी विवाद तथा कर्मचारियों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विधि एवं प्रबंधन के विद्यार्थियों को बदलते कानूनी परिवेश के अनुसार स्वयं को तैयार करना चाहिए ताकि वे भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. कुसुम यादव ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

अंत में मुख्य वक्ता को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में यातिन, तमन्ना, रिया, तनुज, करिश्मा, मन्नू, सचिन एवं मोनिका की विशेष भूमिका रही। मंच का संचालन छात्रा रिया द्वारा किया गया एवं धन्यवाद प्रस्ताव मोनिका ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण प्रोफेसर समृद्धि, डॉ. भारती, डॉ. जसविंदर सिंह सहित सभी शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।